कोरबा। युवक से नगदी रकम लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से नगदी व लूट की रकम से खरीदे गए सोने-चांदी के जेवर को जप्त किया है।
दरअसल प्रार्थी संजय कुमार मंझवार पिता जोतराम मंझवार 21 साल निवासी बनखेता चौकी रजगामार द्वारा 22 जून को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मैहर (मध्यप्रदेश) से 7 महीना मजदूरी काम कर कोरबा लौटा था। नया बस स्टैण्ड कोरबा में बस से उतरकर अपने गांव बनखेता जाने हेतु बस का इंतजार कर रहा था, तभी प्रार्थी एक कान सफाई करने वाला राहुल शोरी के साथ दारू पीने इन्दिरा स्टेडियम के पास गया था, जहां राहुल सोरी के द्वारा प्रार्थी संजय कुमार मंझवार को मारपीट करते हुए प्रार्थी के जेब मे रखे नगदी रकम 35 हजार रूपए को लूट लिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाईन रामपुर में अपराध कमांक 371/2025 धारा 309 (4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। मामले की गंभीरता के संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालान में चौकी प्रभारी सीएसईबी द्वारा टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल शोरी उर्फ बेलदार पिता बंशी शोरी 35 वर्ष निवासी कोहड़िया गोस्वामी मोहल्ला चौकी सीएसईबी को पकड़कर पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया। प्रार्थी से लूटे हुए नगदी रकम 35 हजार में से 20900 रूपए एवं शेष लूट के रकम से खरीदे गये 2 नग सोने की छोटी बाली, 1 नग चांदी का ब्रेसलेट, 2 नग चांदी की अंगूठी बरामद किया है, जिसे जप्त किया गया है । आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश कर जिला जेल में दाखिल किया गया है।







