कोरबा। जिले के पाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नूनेरा के पास बुधवार की सुबह एक भीषण सड़क सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा एक लापरवाह और तेज रफ्तार ट्रक चालक की वजह से हुआ, जिसने मोटरसाइकिल सवार युवकों को कुचलते हुए ट्रक पलटा दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रहे मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों के ऊपर चढ़ गया और उसके बाद ट्रक पलट गया। हादसा इतना अचानक और भयावह था कि युवकों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी हुई है। मार्ग को बहाल किया जा रहा है।







