कोरबा/तुमान । एक दिल दहलाने वाला हादसा रविवार को सामने आया है। एक तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार अमरकंटक से जमनीपाली कोरबा की ओर आ रही हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 12 बीएस 6267 अनियंत्रित होकर अमलडीहा स्थित श्याम होटल की दीवार से टकरा गई। तेज रफ्तार के कारण हुई इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज गति के कारण व्यक्ति मोटरसाइकिल से नियंत्रण खो बैठा और सीधे होटल की दीवार से जा टकराया। दुर्घटना इतनी तेज हुई की आसपास मौजूद लोगों का कलेजा कांप उठा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही करतला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हादसे में गंभीर व्यक्ति को अस्पताल भेज दिया गया है।







