Home » भीषण गर्मी : बदल सकता है मौसम का मिजाज, कोरबा, रायगढ़ व सरगुजा सहित इन जिलों में यलो अलर्ट
छत्तीसगढ़

भीषण गर्मी : बदल सकता है मौसम का मिजाज, कोरबा, रायगढ़ व सरगुजा सहित इन जिलों में यलो अलर्ट

रायपुर। भीषण गर्मी और उमस के बीच मौसम का रुख बदलने लगा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में यह प्रदेश के कई हिस्सों में पहुंच सकता है। इसके प्रभाव से दक्षिणी और उत्तरी जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं।

शनिवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। चंद्रपुर में सर्वाधिक 20 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई, जबकि देवभोग, बस्तर और नवागढ़ क्षेत्र में भी बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। हालांकि मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिले अब भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं।

मौसम विभाग के अनुसार बस्तर संभाग सहित सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में दर्ज किया गया, जहां पारा 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं पेंड्रा रोड सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Search

Archives