कोरबा। चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद राज्य शासन ने कलेक्टर और एसपी की नई पोस्टिंग जारी की है। इसी तरह गृह विभाग ने तीन जिलों में एसपी की पोस्टिंग की है। रामगोपाल गर्ग को दुर्ग, मोहित गर्ग को राजनांदगांव और जितेंद्र शुक्ला को कोरबा का एसपी बनाया गया है। बिलासपुर से हटाए गए एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी की जगह अर्चना झा और संजय ध्रुव की जगह अभिषेक कुमार झा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।







