Home » दोस्त की चाकू मारकर हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार     
कोरबा

दोस्त की चाकू मारकर हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार     

कोरबा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चाकू मारकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने ही दोस्त को चाकू मारकर घायल  किया था ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  प्रार्थी राकेश कुमार पटेल पिता अलगू राम पटेल,  21 वर्ष, निवासी ग्राम रेंकी बगैहापारा, थाना हरदीबाजार जिला कोरबा द्वारा  रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि 2 जून 2025 को सायं 7ः30 बजे प्रार्थी राकेश इसके दोस्त आहत राहुल पटेल व आरोपी गोवर्धन कंवर के साथ रेंकी बगैहापारा तालाब की ओर गये थे और तीनों लोग तालाब के पचरी में बैठकर बातचीत कर रहे थे।
इसी दौरान राहुल पटेल और आरोपी गोवर्धन के मध्य वाद विवाद हो गया। गोवर्धन कंवर ने मां-बहन की गाली गलौज करने लगा, तब राकेश पटेल उन लोग के मध्य विवाद को देखकर समझाने बुझाने की कोशिश की। राहुल ने गोवर्धन कंवर को गाली गलौच करने से मना किया तो जान से मारने की धमकी देते गोवर्धन अपने घर जाकर चाकू लेकर आया और राहुल के गले में वार कर घायल कर दिया। राहुल स्वयं को बचाने लगा जिससे उसके बांए हाथ में चाकू लगा ,  गोवर्धन कंवर ने राहुल पटेल पर कई बार चाकू से वार किया जिससे राहुल के शरीर पर काफी चोंट आई व काफी खून भी निकला।  राहुल के चिल्लाने पर गोवर्धन कंवर वहां से भाग गया। घटना को देख सुनकर आसपास के लोग आ गये  और ईलाज के लिए अस्पताल लेकर गये। आरोपी गोवर्धन कंवर ने राहुल पटेल की हत्या करने की नीयत से चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर घायल किया है।
प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 94/2025 धारा 296,351(2),109(1) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया। हालात वरिष्ठ अधिकारियों को बताया गया जिनके द्वारा आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। आरोपी घटना कारित करने के बाद से फरार था।  नगर पुलिस अधीक्षक दर्री  विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन मे आज 16.08.2025 को मुखबीर सूचना पर घेराबंदी कर कोरबी क्षेत्र से आरोपी को हिरासत में लिया गया।  पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया है।
आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक चाकू को पेश करने पर  जप्त किया गया । आरोपी गोवर्धन कंवर पिता बृजलाल कंवर उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम रेंकी, थाना हरदीबाजार जिला कोरबा को  विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Search

Archives