Home » एसबीआई मेन ब्रांच में लगी आग, समय रहते बुझाई गई
कोरबा छत्तीसगढ़

एसबीआई मेन ब्रांच में लगी आग, समय रहते बुझाई गई

कोरबा। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की ट्रांसपोर्ट नगर मेन ब्रांच में आग लगने की घटना सामने आई है। अशोक वाटिका के सामने स्थित मुख्य शाखा के ऊपरी मंजिल में आग लगने की घटना घटित हुई।

जानकारी के अनुसार रविवार को देर शाम बैंक की दूसरे मंजिल पर अचानक आग लग गई। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है, किंतु इसकी जानकारी आसपास के लोगों को होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। बैंक से जुड़े लोगों को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग का वाहन मौके पर पहुंचा और आग भड़कने से पहले ही काबू पा लिया गया।

Search

Archives