Home » मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 2 नाबालिग पकड़ाए
कोरबा

मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 2 नाबालिग पकड़ाए

कोरबा। थाना उरगा पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्यवाही करते हुए 2 विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

दरअसल प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी होंडा शाइन मोटरसाइकिल (CG 12 BF 9935) को अज्ञात चोर द्वारा वाहन स्टैंड से चोरी कर लिया गया था। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना एवं सघन पतासाजी के आधार पर संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

Search

Archives