Home » भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम में झारखंड की सात बेटियों का चयन, भूटान में करेंगी प्रदर्शन
झारखंड

भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम में झारखंड की सात बेटियों का चयन, भूटान में करेंगी प्रदर्शन

 रांची। भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम में झारखंड की सात बेटियों का चयन हुआ है। यह टीम 20 से 31 अगस्त तक भूटान में आयोजित होने वाली विश्व फुटबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

गुमला की पांच, रांची और हजारीबाग की एक-एक खिलाड़ी का चयन- चयनित खिलाड़ियों में गुमला जिले से सूरज मुनि, एलिजाबेथ लाकड़ा, अनीता, विनीता और शिवानी शामिल हैं। इसके अलावा रांची (ओरमांझी) की दिव्यानी लिंडा और हजारीबाग की अनुष्का कुमारी को भी भारतीय टीम में जगह मिली है। इन सातों खिलाड़ियों के चयन से उनके परिवारों और जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।

सेलेक्शन पर भारतीय टीम के कोच अनवारूल हक ने कहा कि झारखंड की ये सातों खिलाड़ी बेहद मेहनती और अनुशासित हैं। उनके अनुसार, खिलाड़ियों का चयन उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। हमें विश्वास है कि ये बेटियां भूटान में शानदार प्रदर्शन कर देश और झारखंड का नाम रोशन करेंगी।

झारखंड में जश्न का माहौल- खिलाड़ियों के चयन की खबर फैलते ही गुमला, रांची और हजारीबाग में खेल प्रेमियों में उत्साह देखा गया। स्थानीय लोग और खेल प्रेमी इन बेटियों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद जता रहे हैं। लोग मानते हैं कि झारखंड की ये खिलाड़ी न सिर्फ टीम का मनोबल बढ़ाएंगी, बल्कि अपने दमदार खेल से जीत में अहम भूमिका निभाएंगी।

Search

Archives