रांची। लोकभवन में मंगलवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता को झारखंड के लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। दस मिनट के भीतर शपथ ग्रहण समारोह की सभी औपचारिकताएं पूरी हो गईं। राष्ट्रगान से शुरू व राष्ट्रगान के साथ ही समापन हुआ।
झारखंड सरकार के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने सेवानिवृत्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता की नियुक्ति आदेश को पढ़ा, जिसमें 16 अप्रैल को झारखंड के राज्यपाल ने उनकी नियुक्ति की थी। इसके बाद शपथ ग्रहण के लिए नव नियुक्ति लोकायुक्त को मंच पर आमंत्रित किया गया। सेवानिवृत्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने पद की गरिमा के अनुरूप कानून सम्मत व बिना भय व द्वेष के कार्रवाई का शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के अंत में राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने नए लोकायुक्त का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।







