Home » डबल मर्डर : पति ने पत्नी और पिता को मौत के घाट उतारा, मासूम बच्ची पर भी किया हमला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड

डबल मर्डर : पति ने पत्नी और पिता को मौत के घाट उतारा, मासूम बच्ची पर भी किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के लोहरदगा जिले में सोमवारएक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। भंडरा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपनी पत्नी और पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। हमले में उसकी तीन वर्षीय मासूम बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान 35 वर्षीय संदीप उरांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने पहले घर में अपनी पत्नी सुजाता उरांव (30 वर्ष) पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी खेत में काम कर रहे अपने पिता सुरेंद्र उरांव उर्फ कुरा (55 वर्ष) को घर बुलाकर लाया और उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण उनकी भी मौत हो गई।

तीन वर्षीय बेटी को भी आई चोट:  घटना के दौरान आरोपी की तीन वर्षीय बेटी भी हमले की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में आपसी पारिवारिक कलह को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल बच्ची को तुरंत अपनी गोद में उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप उरांव को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

Search

Archives