Home » एनएच-33 में हादसा: एथेनाॅल से भरा कंटेनर पलटने से लगी आग, एक की मौत
झारखंड

एनएच-33 में हादसा: एथेनाॅल से भरा कंटेनर पलटने से लगी आग, एक की मौत

झारखंड। हजारीबाग जिले में नेशनल हाईवे-33 पर एथेनॉल से भरा कंटेनर पलट गया। कंटेनर के पलटते ही आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। आग की लपटों के कारण हजारीबाग-रांची हाईवे पर यातायात घंटों तक बाधित रहा। घटना की जानकारी हुई तो मौके पर पुलिस दल-बल के साथ पहुंचे साथ ही दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने कहा कि एथेनॉल से भरा कंटेनर उत्तर प्रदेश से रांची जा रहा था, इस दौरान यह घटना हुई। पुलिस ने मृत व्यक्ति का शव बरामद किया जो कंटेनर चालक का हो सकता है। एसपी ने कहा कि जले हुए वाहन को हटाने के बाद हाईवे पर यातायात बहाल हो सका।

Search

Archives