Home » डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, चालक की मौत, एक घायल
जसपुर

डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, चालक की मौत, एक घायल

जशपुर। बगीचा थाना क्षेत्र के महादेवडांड बादुपारा मोड़ पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइड़र से जा टकरा गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार घायल को उपचार के लिए बगीचा प्राथमिक स्वास्थ्य भेजा गया है। घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक तिलक राम बेलदुला सीतापुर का रहने वाला था। वह सीतापुर से बिमडा शादी समारोह में शामिल होने आ रहा था। बगीचा थाना अंतर्गत बादुपारा के पास दुर्घटना हो गई। जिससे तिलक राम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना दोपहर एक बजे की बताई जा रही है। चालक की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Search

Archives