Home » बैंककर्मी ने ब्रेक की जगह दबा दिया एक्सीलेटर, दुकान में जा घुसी सोल्ड कार
जसपुर

बैंककर्मी ने ब्रेक की जगह दबा दिया एक्सीलेटर, दुकान में जा घुसी सोल्ड कार

जशपुर। पत्थलगांव में शनिवार को तड़के एक बड़ा हादसा होने से टल गया है। कार चालक बैंककर्मी ने जशपुर रोड में संचालित परिचय कलेक्शन मनिहारी दुकान में कार चढ़ा दिया। कार का ब्रेक दबाना था, लेकिन उसने एक्सीलेटर दबा दिया। दुकान का शटर बंद था। कार के टकराते ही जोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दुकान में काफी नुकसान हुआ है। ठोकर से शटर व कांच का दरवाजा भी टूट गया, वहीं सोल्ड कार की आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।बताया जा रहा है कि सुबह किराए में रहने वाले आईडीएफसी बैंक कर्मचारी लोकेश्वर यादव अपनी प्रेग्नेट पत्नी एवं बच्चे के साथ नई सोल्ड कार में घर से निकला था। बैंक कर्मचारी ने गलती से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। कार तेजी के साथ सीधे दुकान में जा घुसी। दुकान के शटर और शीशे के दरवाजों समेत कई कांच के सामान टूट गए। एयर बैग खुलनी की वजह से कार सवार को हल्की चोटें आई है। जानकारी मिली है कि बैंक कर्मचारी ने सोल्ड कार खरीदा है। वह उसे चलाना सीख रहा था।

Search

Archives