Home » जेल में कैदियों ने किया हंगामा, भोजन का कर दिया बहिष्कार, नारेबाजी भी की
जांजगीर-चांपा

जेल में कैदियों ने किया हंगामा, भोजन का कर दिया बहिष्कार, नारेबाजी भी की

जांजगीर। जांजगीर जिला जेल में उस वक्त हंगामा मच गया, जब विचाराधीन कैदियों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। सुबह लॉकअप खुलने के बाद जेल के कर्मचारियों ने सभी बैरक की तलाशी ली। इस दौरान बंदियों के पास नशा का सामान बरामद किया गया। बंदियों के पास से आपत्तिजनक सामान मिलने के बाद कैदी आक्रोशित हो गए। जेल कर्मचारियों पर बंदियों ने गली गलौच करने का आरोप लगाया।जेल के 260 बंदियों ने एक साथ नारेबाजी करते हुए हंगामा मचाया और भोजन का बहिष्कार कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर 11 बजे से एसडीएम तहसीलदार और बिलासपुर केद्रीय जेल अधीक्षक जेल पहुंचे और आक्रोशित बंदियों को समझाइस देने की कोशिश की। बंदियों ने जिला जेल के अधीक्षक सहित कर्मचारियों की शिकायत की और भोजन की क्वालिटी के साथ स्वास्थ्य सुविधा पर्याप्त नहीं मिलने का आरोप लगाया। केंद्रीय जेल अधीक्षक और रेंज प्रभारी ने बताया कि बंदियों में तीन लोगों ने जेल के अंदर खुद को जख्मी कर लिया। जिससे खून बहने लगा, उन तीनो बंदियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया और बंदियों कि मांग पर जेल में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज निकालकर बंदियों से बदसलूकी करने के मामले में जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।—-

Search

Archives