Home » कुमार टीवी सेंटर में भीषण आगजनी, लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक
जांजगीर-चांपा

कुमार टीवी सेंटर में भीषण आगजनी, लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक

जांजगीर चांपा। चांपा शहर के संजय नगर अंडरब्रिज के पास स्थित कुमार टीवी सेंटर में भीषण आग लग गई। दुकान के अंदर रखे लगभग 25 से 27 लाख रुपए का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया। आग  देखते ही देखते पूरे दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने का कारण अज्ञात है मगर शॉर्ट सर्किट से होने की आशंका जताई जा रही है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।

कुमार टीवी दुकान के संचालक के अनुसार  मंगलवार की रात को दुकान बंद कर घर चले गए। बुधवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोगों ने घटना की जानकारी दुकान संचालक को दी। इसके बाद दुकान संचालक मौके पर पहुंचा। दरवाजा खोला तो अंदर में आग लगी थी। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा टीवी, इनवर्टर, बुफर बॉक्स सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।

घटना की जानकारी मिलते ही चांपा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियाँ भेजी गईं, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक दुकान का ज्यादातर सामान जल चुका था। चांपा पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है

Search

Archives