जांजगीर-चाम्पा । पात्रता से अधिक राशि का फर्जी तरीके से स्वीकृत करवाकर गबन करने वाले 3 आरोपियों को जांजगीर पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपियों ने आरटीई के तहत प्राप्त होने वाली राशि में गलत मांग पत्र तैयार कर पात्रता से अधिक 72,27,690 रूपए फर्जी तरीके से स्वीकृत करवा लिया था।
जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी जिला जांजगीर.चांपा हेतराम सोम के द्वारा थाना जाजगीर में 11 फरवरी को मयूरा कान्वेन्ट स्कूल बलौदा के संचालक राजेन्द्र मौर्य, शिक्षा के अधिकार खण्ड प्रभारी शिवानंद राठौर, सहायक ग्रेड.2 एवं विकास कुमार साहू कम्प्यूटर आपरेटर तीनों मिलकर शिक्षा के अधिकार की राशि को गबन करने पर तीनों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने के संबंध में लिखित आवेदन दिया था। हेतराम की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में आरोपी शिवानंद राठौर, राजेन्द्र मौर्य एवं विकास साहू के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। इस दौरान प्रार्थी व गवाह का कथन लिया गया एवं प्रस्तुत दस्तावेजों के आधार पर मयूरा कान्वेन्ट स्कूल बलौदा के संचालक राजेन्द्र मौर्य के द्वारा प्रलोभन दिये जाने पर तत्कालीन शिक्षा का अधिकार खण्ड प्रभारी शिवानंद राठौर, सहायक ग्रेड.2 तथा विकास कुमार साहू, कम्प्यूटर आपरेटर के द्वारा षडयंत्र पूर्वक आरटीई अधिनियम के तहत मयूरा कान्वेन्ट स्कूल बलौदा के 2019-20 के मांग पत्रक में अंकित राशि में कांट.छांट कूटरचना कर पात्रता से अधिक राशि बहत्तर लाख सत्ताईस हजार छः सौ नब्बे रुपये का मांग पत्र तैयार कर स्वीकृति हेतु कार्यालय संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय इंद्रावती भवन, नया रायपुर को प्रेषित किया गया था। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत सत्र 2019-20 में मयूरा कान्वेन्ट स्कूल बलौदा के खाता में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत् कुल राशि 72,27,690 रुपये का भुगतान होना पाया गया। मामले में राजेन्द्र मौर्य, शिवानंद राठौर और विकास कुमार साहू को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने जुर्म करना स्वीकार किया। उनके विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर राजेन्द्र मौर्य निवासी पीपर मिल के सामने लाल खदान ढेका थाना तोरवा जिला बिलासपुर, शिवानंद राठौर 50 वर्ष निवासी निवासी वार्ड नंबर 19 आईबी रेस्ट हाउस के पीछे जांजगीर एवं विकास कुमार साहू 47 वर्ष निवासी दिप्ती विहार जांजगीर स्थायी पता- ग्राम सरखो पुरेना पारा चौकी नैला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया गया है।







