Home » दो दिवसीय दौरे पर इस्राइल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : नेतन्याहू के साथ हुई प्राइवेट मीटिंग
दुनिया

दो दिवसीय दौरे पर इस्राइल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : नेतन्याहू के साथ हुई प्राइवेट मीटिंग

तेल अवीव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर इस्राइल पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे पर उनके समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी नेसेट यानी इस्राइली संसद को भी संबोधित करेंगे और ऐसा करने वाले वह भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे।

भारत और इजरायल के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी को एक बार फिर मजबूती मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिवसीय दौरे पर इजरायल पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रोटोकॉल से हटकर अपनी पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर खुद पहुंचकर पीएम मोदी का स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच प्राइवेट मीटिंग भी हुई है।

 

पिछले कुछ वर्षों में भारत-इजरायल संबंध मजबूत हुए हैं, जिनमें रक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान, साइबर सुरक्षा और नवाचार जैसे क्षेत्र शामिल हैं। रक्षा सहयोग दोनों पक्षों के बीच साझेदारी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बनकर उभरा है, जिसमें इजरायल भारत को कई सैन्य प्लेटफॉर्म और हथियार प्रणालियां मुहैया करा रहा है।

पिछले साल नवंबर में, भारत के रक्षा सचिव की इजरायल यात्रा के दौरान, रक्षा सहयोग पर एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। दोनों पक्षों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों में भी लगातार प्रगति देखने को मिल रही है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा पर पूरी दुनिया की नजरें हैं।

Search