Home » इजरायल-अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान में कई धमाके, आसमान में धुएं का गुबार
दुनिया

इजरायल-अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान में कई धमाके, आसमान में धुएं का गुबार

तेहरान। इजराइल ने शनिवार 28 फरवरी को ईरान पर बड़ा हमला किया है, इसकी जानकारी खुद इजराइल के रक्षा मंत्री ने दी है। इजराइल के अटैक के बाद वहां पर सायरन बजने शुरू हो गए। इजराइल पर ईरान के भी जवाबी हमला को देखते हुए इजराइल ने लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा है। इजराइल ने स्पेशल इमरजेंसी भी घोषित की है। इस हमले के बाद ईरान का एयरस्पेस पूरी तरह से खाली कर दिया गया है।

ईरान में सिर्फ एंबुलेस ही सड़कों दौड़ती दिखी

ईरान में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। स्थिति ऐसी है कि लोगों को बचाने के ईरान में सिर्फ एंबुलेस ही सड़कों पर नजर आ रही है। हमले के बाद इजराइल का बयान सामने आया है। इजराइल ने कहा कि हम हमला नहीं करते तो ईरान हम पर हमला कर देता। हमलों के धमाकों को सुनकर ईरान के पैसेंजर बंकर में चले गए।

अमेरिका और इजराइल का ज्वाइंट ऑपरेशन

ईरान में किए गए धमाकों पर डीएम कैट्ज़ ने कहा कि हमलों का मकसद ‘इजराइल के लिए खतरे को दूर करना’ है। आईडीएफ होमफ्रंट कमांड के मुताबिक, जरूरी सेक्टर को छोड़कर, सभी एजुकेशनल एक्टिविटी, इकट्ठा होना और काम पर रोक लगा दी गई है। ये हमला इजराइल और अमेरिका का ज्वाइंट ऑपरेशन है।

Search

Archives