Home » ईरान ने मचाया कोहरामः बहरीन, कुवैत, कतर और अमेरिका के 7 सैन्य बेस पर एक साथ अटैक
दुनिया

ईरान ने मचाया कोहरामः बहरीन, कुवैत, कतर और अमेरिका के 7 सैन्य बेस पर एक साथ अटैक

तेलअवीव/नई दिल्ली। ईरान ने इजरायल के बाद अमेरिका के खिलाफ ऐलान ए जंग कर दिया है। ईरान ने मध्य पूर्व में स्थित अमेरिका के 7 सैन्य अड्डों पर बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। ताजा जानकारी के मुताबिक ईरान ने सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, कुवैत, कतर, यूएई में स्थित अमेरिकी नौसैनिक अड्डों पर हमला किया है।

बहरीन ने शनिवार को कहा कि आइलैंड किंगडम में यूएस नेवी के 5जी फ्लीट हेडक्वार्टर को निशाना बनाकर मिसाइल हमला किया गया। उसने हमले के बारे में तुरंत कोई और जानकारी नहीं दी। बहरीन के मनामा शहर में भी धमाके की आवाज सुनी गई है।

ईरान ने मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिका के सैन्य अड्डों पर मिसाइलों से ताबड़तोड़ हमला किया है। ईरान ने यूएई के अल धफरा एयर बेस पर, कुवैत में मौजूद अमेरिका के आर्मी बेस, सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी बेस, बहरीन के मौजूद अमेरिकी बेस पर हमला किया है। कतर की राजधानी दोहा में भी धमाके की आवाज सुनी गई है, दोहा में एयरबेस को बंद कर दिया गया है।

बहरीन में कई जगहों पर हमला

बहरीन की सरकारी न्यूज़ एजेंसी का कहना है कि देश के बाहर से हुए हमले की वजह से किंगडम के अंदर कई जगहों पर अटैक हुआ है। बहरीन ने इसे हमले की देश की सॉवरेनिटी और सिक्योरिटी का खुला उल्लंघन बताया है और कहा कि बहरीन में अधिकारी इमरजेंसी उपाय लागू कर रहे हैं। उसने कहा, किंगडम बहरीन इस धोखेबाज़ हमले की कड़ी निंदा करता है जो किंगडम और उसके नागरिकों के लिए सीधा खतरा है।

कतर में मोबाइल फ़ोन पर वॉर्निंग

कतर में मोबाइल फ़ोन पर वॉर्निंग अलर्ट बज गए, जिसमें लोगों से सुरक्षित जगहों पर पनाह लेने की अपील की गई। कतर में एयरस्पेस को बंद कर दिया गया है और सभी फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है। चश्मदीदों ने कुवैत में सायरन और धमाकों की आवाज सुनी है, जो यूएस आर्मी सेंट्रल का ठिकाना है।

अबू धाबी में एक व्यक्ति की मौत

ईरान के हमले की जद में सऊदी अरब की राजधानी रियाद, यूएई का दुबई और अबू धाबी शामिल है। अबू धाबी में एक व्यक्ति की मौत की खबर है। दुबई में तेज धमाके की खबर है, यूएई ने कहा है कि वो ईरान को इन हमलों का जवाब देगा।

Search

Archives