Home » अमेरिकी-इजरायल हमले में IRGC के खुफिया प्रमुख माजिद खादेमी की मौत
दुनिया

अमेरिकी-इजरायल हमले में IRGC के खुफिया प्रमुख माजिद खादेमी की मौत

तेहरान।  ईरान को एक और बड़ा झटका लगा है। ईरान की सरकारी मीडिया ने सोमवार को पुष्टि करते हुए बताया कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के खुफिया संगठन के प्रमुख माजिद खादेमी की मौत हो गई। रिपोर्ट में बताया गया कि सोमवार की तड़के सुबह एक हमले में माजिद खादेमी को मार दिया गया। आईआरजीसी ने उनकी मृत्यु की पुष्टि करते हुए इसे आपराधिक आतंकवादी हमले का नतीजा कहा।

आईआरजीसी ने माजिद खादेमी की हत्या के लिए अमेरिकी-यहूदी शासन के दुश्मन को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि, हमले की सटीक जगह का तुरंत पता नहीं चला सका था। मीडिया रिपोर्टों ने सोमवार की सुबह तेहरान और उसके आसपास के क्षेत्रों में इस्राइल-अमेरिका ने संपत्तियों को लक्षित करने वाले भारी हवाई हमलों को अंजाम दिया था।

Search

Archives