Home » मिडिल ईस्ट संकट का असरः इंडिगो ने रद कीं 500 से ज्यादा उड़ानें, यात्री परेशान
दिल्ली-एनसीआर दुनिया

मिडिल ईस्ट संकट का असरः इंडिगो ने रद कीं 500 से ज्यादा उड़ानें, यात्री परेशान

नई दिल्ली। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव और सैन्य कार्रवाइयों के कारण मध्य पूर्व में हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों ने वैश्विक उड्डयन को बुरी तरह प्रभावित किया है। भारतीय एयरलाइन इंडिगो ने पिछले चार दिनों (28 फरवरी से 3 मार्च) में मध्य पूर्व और कुछ चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए 500 से अधिक उड़ानें रद कर दी हैं।

इंडिगो ने बुधवार को एक नियामकीय फाइलिंग में इसकी पुष्टि की। एयरलाइन ने कहा कि ईरान और अन्य खाड़ी देशों के ऊपर हवाई क्षेत्र में लगातार बदलाव और प्रतिबंधों के कारण यह कदम उठाना पड़ा। कंपनी ने कहा, “हमारी परिचालन टीमें क्षेत्रीय घटनाक्रमों का लगातार आंकलन कर रही हैं, उड़ान कार्यक्रम को पुनर्निर्धारित कर रही हैं और भारत तथा संबंधित अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों के साथ समन्वय में यात्रियों की असुविधा कम करने के लिए प्रत्यावर्तन (रिपेट्रिएशन) अभियानों की योजना बना रही हैं।”

Search

Archives