तुर्किए में हुई गिरफ्तारी
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी का बड़ा तस्कर और दाऊद इब्राहिम का करीबी माने जाने वाले सलीम डोला को तुर्किए की सुरक्षा एजेंसियों ने इस्तांबुल में गिरफ्तार कर लिया है। भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने इसकी पुष्टि की। सोमवार को सलीम डोला को भारत ले आया गया।
तुर्किए की राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी (एमआईटी) और इस्तांबुल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सलीम डोला को बेयलिकदुजू इलाके से दबोचा गया। वह लंबे समय से फरार था और दुबई से अपने विशाल ड्रग सिंडिकेट को संचालित कर रहा था। सलीम डोला के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर लिया है। अक्टूबर 2025 में ईडी के मुंबई जोनल ऑफिस ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 के तहत मुंबई में आठ ठिकानों पर छापेमारी की थी।







