Home » स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से टकराई तेज रफ्तार ट्रेन, 14 की मौत
दुनिया

स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से टकराई तेज रफ्तार ट्रेन, 14 की मौत

इंडोनेशिया की राजधानी के बाहरी इलाके में एक स्टेशन पर एक ट्रेन दूसरी ट्रेन से टकरा गई, जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। कई लोग बुरी तरह क्षतिग्रस्त डिब्बे में फंस गए। ये हादसा सोमवार को हुआ है। हादसे की जानकारी देते हुए रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, ‘अब तक यात्री ट्रेन के 38 यात्रियों को आगे के इलाज के लिए अस्पतालों में ले जाया गया है।’

रेलवे ने यात्रियों से मांगी माफी :  स्थानीय टेलीविजन फुटेज और सोशल मीडिया पर वीडियो में स्टेशन पर यात्रियों को घबराया हुआ दिखाया गया है। रेल हादसे की जानकारी मिलते ही दर्जनों लोग अपने परिवार के सदस्यों की खबर लेने के लिए स्टेशन की ओर दौड़ पड़े। वहीं, इस हादसे कोलेकर सरकारी रेलवे कंपनी ने यात्रियों से माफी मांगी है।

पहले भी हुए कई हादसे :  बता दें कि इंडोनेशिया के पुराने रेल नेटवर्क पर दुर्घटनाएं आम बात हैं। जनवरी 2024 में, पश्चिम जावा प्रांत में दो ट्रेनों की टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई थी। अक्टूबर 2013 में, पश्चिम जावा में एक असुरक्षित क्रॉसिंग पर एक यात्री ट्रेन एक मिनीबस से टकरा गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी। साल 2010 में जकार्ता से आ रही एक ट्रेन मध्य जावा प्रांत के एक स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के पिछले हिस्से से टकरा गई, जिसमें 36 लोगों की मौत हो गई थी।

Search

Archives