निर्देशक भारतीराजा के निधन से तमिल सिनेमा में शोक की लहर है। वह लंबे समय से बीमार थे। 85 साल की उम्र में इस दिग्गज निर्देशक ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन पर कई बड़े एक्टर्स ने शोक व्यक्त किया है।
रजनीकांत ने जताया दुख : वेटरन एक्टर रजनीकांत ने मशहूर फिल्ममेकर भारतीराजा को अंतिम श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि भारतीराजा साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया है।
उनकी कला हमेशा जिंदा रहेगी : साथ ही तमिल सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर और एक्टर भारतीराजा के निधन पर एक्टर और एमएनएम प्रमुख कमल हासन ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा, ‘एक सज्जन इंसान चले गए, लेकिन उनकी कला हमेशा जिंदा रहेगी। मैं इस नुकसान को नहीं गिन रहा, बल्कि उन उपलब्धियों को याद कर रहा हूं। वह हमारे साथ थे और उन्होंने मेरे साथ फिल्में बनाई। इसके लिए मैं उनका बहुत आभारी हूं।’
लंबे समय से बीमार थे भारतीराजा : तमिल फिल्मों के चर्चित निर्देशक भारतीराजा का बुधवार को चेन्नई में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 85 साल के थे। साल 2024 में निर्देशक के बेटे मनोज की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई थी। इसके बाद से भारतीराजा की तबीयत खराब रहने लगी थी। वह अपने 48 वर्षीय बेटे के निधन के बाद बहुत टूट चुके थे। इस सदमे से उबरने की कोशिश कर रहे थे। पिछले साल दिसंबर में भी उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी, तब भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।







