Home » ब्लू साड़ी में श्रीलीला का सिजलिंग अंदाज… हाट तस्वीरों से इंटरनेट पर लगाई आग
मनोरंजन

ब्लू साड़ी में श्रीलीला का सिजलिंग अंदाज… हाट तस्वीरों से इंटरनेट पर लगाई आग

पुष्पा 2ः द रूल में किसिक सान्ग में नजर आने के बाद साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला की पापुलैरिटी में जबरदस्त इजाफा हुआ है। इन दिनों श्रीलीला अपनी अपकमिंग फिल्म राबिनहुड के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपना ग्लैमरस लुक फैंस के साथ शेयर किया है।

श्रीलीला ने आइस ब्लू कलर की नेट वाली साड़ी में अपनी कुछ दिलकश तस्वीरें शेयर की है। साड़ी के साथ श्रीलीला ने मैचिंग कलर का स्टाइलिश बैकलेस ब्लाउज कैरी किया है।

साड़ी के साथ श्रीलीला का पर्ल डिजाइन वाला ब्लाउज उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। तस्वीरों में श्रीलीला एक से बढक़र एक सिजलिंग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं।

श्रीलीला ने ग्लासी मेकअप और खुले बालों के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कानों में लान्ग ईयररिंग्स कैरी किए हैं।

श्रीलीला का यह हाट ट्रेडिशनल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। श्रीलीला ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साउथ की फिल्मों से की थी, उन्होंने कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया है।

Search

Archives