Home » रवीना टंडन पहुंचीं महाकाल के दरबार
मनोरंजन

रवीना टंडन पहुंचीं महाकाल के दरबार

अनुष्का शर्मा, यामी गौतम के बाद अब मस्त-मस्त गर्ल  विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में वहां के पुजारी बाला गुरु द्वारा प्रसिद्ध अभिनेत्री को मंदिर के गर्भगृह में पूजन-अर्चना व अभिषेक करवाया गया। इस दौरान एक्ट्रेस ने माथे पर तिलक और गले में गमछा पहन रखा था और पूरी तरह से भक्ति में लीन नजर आई। एक्ट्रेस ने बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन कर मैं धन्य हो गई।

मीडिया से चर्चा में कहा कि बाबा महाकाल से सब की खुशहाली की प्रार्थना की है. जब उनसे पत्रकारों ने पूछा कि उनकी आने वाली फिल्म कौन सी है. इस पर रवीना टंडन ने कहा कि महाकाल के मंदिर में कैरियर की बातें करेंगे तो कैसे काम चलेगा. इसके बाद वह आगे बढ़ गईं.

बेटी राशा की डेब्यू फिल्म की भोपाल में चल रही है शूटिंग
बता दें कि रवीना टंडन की बेटी राशा की डेब्यू फिल्म की शूटिंग भोपाल में चल रही है और इस सिलसिले में रवीना टंडन लगातार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में डेरा डाले हुए हैं. वह अपनी बेटी की पहली फिल्म की सफलता को लेकर काफी फिक्रमंद भी हैं. वह इसके पहले भोजपुर मंदिर भी जा चुकी हैं, जहां उन्होंने भगवान के दर्शन कर बेटी की सफलता की कामना की थी.

Search

Archives