Home » पीले रंग के टॉप और डेनिम जींस रश्मिका का स्टाइलिश लुक हुआ वायरल
मनोरंजन

पीले रंग के टॉप और डेनिम जींस रश्मिका का स्टाइलिश लुक हुआ वायरल

रश्मिका मंदाना का एयरपोर्ट लुक सामने आया है। पीले रंग के टॉप और डेनिम जींस रश्मिका का स्टाइलिश लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। लेकिन इस दौरान रश्मिका अकेले ही नजर आईं। जिस पर फैंस उनसे विजय देवरकोंडा के बारे में पूछ रहे हैं।

वायरल वीडियो :  अपनी शादी के बाद रश्मिका मंदाना आज फिर से एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान रश्मिका ने हल्के पीले रंग के रिब्ड क्रॉप टॉप में अपने लुक को ब्राइट बनाया। उन्होंने अपने टॉप को हाई-वेस्ट को वाइड-लेग ब्लू जींस के साथ पेयर किया। रश्मिका का यह कूल और कैजुअल लुक काफी सिंपल होने के साथ ही स्टाइलिश भी है। एयरपोर्ट लुक बिना सनग्लासेस के अधूरा है, और रश्मिका ने इसे बखूबी अपनाया। उन्होंने अपने इस आउटफिट के साथ चमकीले मैरून रंग के जूते पहने।

फैंस के कमेंट्स :  रश्मिका मंदाना अक्सर ही अपनी मौजूदगी से फैंस का दिल जीतती आई हैं। आज एयरपोर्ट पर रश्मिका का यह लेटेस्ट लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। रश्मिक के इस लुक पर कई फैंस ने कमेंट किए हैं। एक फैन ने लिखा, ‘हमेशा की तरह खूबसूरत’, दूसरे ने पूछा, ‘विजय देवरकोंडा कहां हैं’, एक और फैन ने लिखा, ‘मेरी पसंदीदा अभिनेत्री।’

इन फिल्मों में नजर आएंगी रश्मिका :  रश्मिका मंदाना कई बड़ी फिल्मों में नजर आएंगी। इस लिस्ट में ‘पुष्पा 3’ (अल्लू अर्जुन के साथ), ‘एनिमल पार्क’ (रणबीर कपूर के साथ), और ‘रणबाली’ (विजय देवरकोंडा के साथ), ‘कॉकटेल 2’ (कृति सेनन और शाहिद कपूर के साथ), और ‘मैसा’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में रोमांस, थ्रिलर और भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा।

Search

Archives