अभिनेता पवन कल्याण की फिल्म ‘हरि हर वीर मल्लु’ का दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म इसी महीने सिनेमाघरों में लगने वाली है। दर्शकों तक पहुंचने में इसे सिर्फ दस दिन शेष हैं। ‘हरि हर वीर मल्लु’ को सेंसर बोर्ड से यूए (U/A) सर्टिफिकेट मिल गया है।
सेंसर बोर्ड ने की फिल्म की तारीफ- तेलुगु 123 की रिपोर्ट के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने कथित तौर पर इस फिल्म की मनोरंजक कहानी और भव्य दृश्यों की तारीफ की है। ‘हरि हर वीर मल्लु’ का रनटाइम दो घंटे 42 मिनट है। इस अवधि में यह फिल्म दर्शकों को शानदार मनोरंजन का अनुभव देगी।
क्या है फिल्म की कहानी?- इस फिल्म का निर्देशन कृष जगरलामुदी और एएम ज्योति कृष्णा ने किया है। कहानी 17वीं सदी के मुगल काल में वीर मल्लु नाम के एक विद्रोही डाकू के जीवन पर आधारित है। पवन कल्याण फिल्म में लीड रोल कर रहे हैं। इसके अलावा बॉबी देओल, निधि अग्रवाल, वेनेला किशोर, सुनील, सत्यराज और पूजिता पोन्नदा जैसे कलाकार भी फिल्म में अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं। फिल्म का संगीत एम.एम. कीरवानी ने दिया है।
कब रिलीज होगी फिल्म?- इस फिल्म का 20 जुलाई को एक प्री-रिलीज कार्यक्रम भव्य स्तर पर होने वाला है। पवन कल्याण की इस फिल्म को लेकर सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल स्तर पर क्रेज है। फिल्म की एडवांस बुकिंग संयुक्त राज्य अमेरिका में शुरू हो चुकी है। यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। फिल्म में एक्शन के साथ-साथ इमोशन और ड्रामा का तड़का है। यह फिल्म 24 जुलाई, 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म पहले मई में रिलीज होने वाली थी। फिर रिलीज डेट 25 जून तय हुई, मगर यह जून में रिलीज नहीं हो सकी।







