सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद से ही फिल्मों पर कम नजर आने लगी हैं। सोनाक्षी सिन्हा की शादी को इस साल जून में 2 साल पूरे होने वाले हैं। एक्ट्रेस का फोकस अपनी मैरीड लाइफ पर ज्यादा है। वहीं फैंस लगातार उनकी प्रेग्नेंसी की अटकलें लगा रहे हैं। उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें भी जब-तब सुनने को मिल जाती हैं। पिछले साल जब ऐसी अटकलें आईं तब सोनाक्षी और जहीर इकबाल दोनों ने इन अफवाहों पर हंसते हुए जवाब दिया और खारिज किया था। अब सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा ने भी इन चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी है।
बीते दिनों एक इवेंट में इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ बातचीत के दौरान पूनम सिन्हा ने सोनाक्षी के पैदा होने के यादगार पलों को याद किया। वह बताती हैं कि जब बेटी सोनाक्षी को जिंदगी में आई तो सबकुछ बदल गया। वह कहती हैं, ‘वो पल तो सबसे अच्छा पल था हमारी जिंदगी का, जब हमारे घर में बेटी आई। मुझे लगता है बेटियों का होना बहुत जरूरी है।’
सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी पर क्या बोलीं पूनम सिन्हा? : पूनम सिन्हा ने सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर प्रतिक्रिया भी दी। वह कहती हैं, ‘पता नहीं कितनी बार नानी बना दिया हमको। लेकिन चलो, वो खुशी भी हमको मिलेगी, जरूर मिलेगी वो खुशी।’ इस तरह पूनम सिन्हा ने भी सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की खबरों को खारिज कर दिया है।
सोनाक्षी सिन्हा इस सीरीज में आएंगी नजर नजर : सोनाक्षी सिन्हा काफी वक्त के बाद एक्टिंग करती हुई नजर आएंगी। वह सीरीज ‘सिस्टम’ में दिखेंगी। इसके डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी हैं। सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा ज्योतिका, आशुतोष गोवारिकर भी दिखाई देंगे।







