Home » धूम मचा रहा प्रेमानंद महाराज पर बना खेसारी का नया गाना, दो दिनों में मिले इतने मिलियन व्यूज
मनोरंजन

धूम मचा रहा प्रेमानंद महाराज पर बना खेसारी का नया गाना, दो दिनों में मिले इतने मिलियन व्यूज

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव हाल ही में  भक्ति सॉन्ग लाए हैं। यह गाना आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के ऊपर है। इस गाने को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। खेसारी लाल यादव के नए गाने का टाइटल है ‘तेरे प्यार में पागल प्रेमानंद’। यह गाना गुरुवार 19 जून को यूट्यूब पर रिलीज हुआ। इसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। दो दिनों के अंदर गाने को डेढ़ मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

भक्ति में डूबे नजर आए खेसारी- इस गाने में खेसारी लाल भक्ति भाव में डूबे हुए हैं। पीले रंग के वस्त्र धारण कर वे भजन गा रहे हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है। वहीं, इसके बोल लिखे हैं मनोज मतलबी ने। संगीत जयदीप वर्मा ने तैयार किया है। लक्की विश्वकर्मा ने गाने का निर्देशन किया है। यह गाना ‘खेसारी डिवोशनल’ नाम के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

नेटिजन्स ने की जमकर तारीफ- वृंदावन निवासी आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज पर बने इस गाने पर यूजर्स के कमेंट भी काफी अच्छे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘यकीन मानिए खेसारी जी आप भक्ति गाने और ज्यादा मीठा आवाज में गाते हैं’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘खेसारी लाल ने अब तक इतनी सच्ची भावना से कोई भी गाना नहीं गाया था। बहुत ही शानदार गाना गाया है’। एक यूजर ने लिखा, ‘कौन बोलता है खेसारी भक्ति सॉन्ग नहीं गा सकते। इस गाने ने तो धमाल कर दिया है’।

Search

Archives