‘दृश्यम’ फेम इशिता दत्ता एक बार फिर मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया है। कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की है।
दृश्यम’ फेम एक्ट्रेस इशिता दत्ता पिछले कुछ दिनों से अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं। एक्ट्रेस ने काफी पहले फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज दी थी और अब वह दोबारा मां बन गई हैं। जी हां, इशिता दत्ता और वत्सल सेठ दोबारा पेरेंट्स बन गए हैं । इशिता ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी नन्हीं परी के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है और फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की है।
इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने अपने परिवार की ये प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘दो से चार दिल एक साथ धड़क रहे हैं। हमारा परिवार अब पूरा हो गया है। हमें बेबी गर्ल का आशीर्वाद मिला है।’ इसी के साथ उन्होंने रेड हार्ट इमोजी पोस्ट करते हुए अपना प्यार जाहिर किया है। इस तस्वीर में इशिता अपनी गोद में बेटी को उठाए नजर आ रही हैं। दोनों ने बच्ची का चेहरा एक रेड हार्ट इमोजी के साथ छुपाया है।
बता दें, इशिता दत्ता और वत्सल सेठ की पहली मुलाकात उनके शो ‘रिश्तों का सौदागर- बाजीगर’ के सेट पर हुई थी। इसी के साथ इनकी लव स्टोरी भी शुरू हुई, जिसके बाद दोनों 2017 में शादी के बंधन में बंध गए और 2023 में दोनों ने अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया, जिसका नाम कपल ने वायु रखा है।







