Home » फिल्म ‘धुरंधर’ का टीजर रिलीज : सामने आया दर्शकों का रिएक्शन, जानें फिल्म कब होगी रिलीज
मनोरंजन

फिल्म ‘धुरंधर’ का टीजर रिलीज : सामने आया दर्शकों का रिएक्शन, जानें फिल्म कब होगी रिलीज

रणवीर सिंह की अदाकारी वाली फिल्म ‘धुरंधर’ का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में सभी कलाकारों का अपना अलग अंदाज देखने को मिला। अब दर्शक सभी कलाकारों को लेकर कुछ न कुछ बोल रहे हैं। आइए जानते हैं कि दर्शकों को फिल्म का टीजर कैसा लगा है।

‘धुरंधर’ का टीजर देख कर कई यूजर्स ने यूट्यूब पर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा है ‘फिल्म का टीजर इसके क्लाइमैक्स जैसा है। अंदाजा नहीं लगा सकता कि फिल्म कितनी अच्छी होगी।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा है ‘बहुत जबरदस्त कास्टिंग है। संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, रणवीर सिंह।’

टीजर की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा है ‘आपकी मेहनत, सब्र, काबिलियत और यात्रा अपने आप में किसी फिल्म से कम नहीं है! यह सिनेमा और दर्शकों के प्रति आपके प्यार को दर्शाता है। लोकेश, शिव, ओजस और टीम को बधाई! रणवीर, संजू सर, अक्षय सर, मैडी सर, अर्जुन ने खुद को पीछे छोड़ दिया है।’

एक एक्स यूजर को फिल्म की पूरी कास्ट पसंद आई है। यूजर ने लिखा है ‘धुरंधर से उम्मीदें हैं। स्टारकास्ट कमाल की है। मुझे सभी के लिए डिजाइन किए गए लुक बहुत पसंद आए। ऐसी जमीन से जुड़ी असल जिंदगी की कहानी पर पहले शायद कोई फिल्म नहीं बनी। मुझे उम्मीद है कि आदित्य धर इसे कामयाब बनाएंगे।’

एक यूजर ने टीजर में रणवीर सिंह की अदाकारी की तारीफ की है। उन्होंने लिखा है ‘रणवीर सिंह। इस इंसान को अच्छी पटकथा और निर्देशक दीजिए। फिर इसे कोई नहीं रोक सकता।’ एक दूसरे यूजर ने टीजर में अक्षय खन्ना की तारीफ की है। उन्होंने लिखा है ‘अक्षय खन्ना की तारीफ में पोस्ट। दृश्यम। छावा। धुरंधर।’

बता दें कि रणवीर सिंह आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में मेकर्स ने’धुरंधर’ का टीजर रिलीज कर दर्शकों को रणवीर के फैंस को तोहफा दिया है। धुरंधर में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में हैं। खबरें हैं कि यह फिल्म पांच दिसंबर 2025 को रिलीज होगी।

Search

Archives