भिलाई। यहां एक युवक ने अपने पत्नी और तीन बेटियों पर तलवार और लाठी से हमला कर दिया। हमले में एक बेटी की मौत हो गई, जबकि पत्नी और दो बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खुर्सीपार थाना इलाके की लेबर काॅलोनी में रहने वाले अमर देव राय ने देर रात घर में विवाद के बाद हंगामा किया। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने अपनी पत्नी समेत तीन बेटियों पर तलवार और लाठी से हमला कर दिया। हमले में बेटी ज्योति राय (18) की मौत हो गई। वहीं वंदना व प्र्रीति और पत्नी देवंती राय की हालत गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी अमरदेव राय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।







