Home » युवती ने मैट्रिमोनी साइट पर लड़के को किया पसंद, शादी के बाद लड़के ने आपत्तिजनक विडियो बनाकर किया ब्लेकमेल, युवती के रिश्तेदारों को भेजा
दुर्ग-भिलाई

युवती ने मैट्रिमोनी साइट पर लड़के को किया पसंद, शादी के बाद लड़के ने आपत्तिजनक विडियो बनाकर किया ब्लेकमेल, युवती के रिश्तेदारों को भेजा

भिलाई। भिलाई की युवती ने मैट्रिमोनी साइट पर जाकर दिल्ली के लड़के को पसंद करने के बाद उससे शादी भी कर ली। इसी बीच लड़के ने युवती आपत्तिजनक फोटो और विडियो बना लिया और ब्लेकमेल करना शुरू कर दिया। जब रुपए नहीं मिले तो उसने फोटो-वीडियो को लड़की के रिश्तेदारों के यहां भेज दिया।पुलिस ने बताया कि एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि मैट्रिमोनी साइट पर उसने एक लड़का पसंद किया था। लड़का दिल्ली का रहने वाला है। उन दोनों की शादी दिल्ली में ही हुई। लड़की कुछ दिनों तक दिल्ली में लड़के के साथ रही। इस दौरान लड़के ने उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिया। इसके बाद फोटो वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लड़की से रुपए लाने की डिमांड करने लगा। लड़की के मना करने पर उसे पैसे लाने के लिए मायके भेज दिया। जब युवती रुपये नहीं लाई तो आरोपी ने फोटो और वीडियो को लड़की के परिवार और रिश्तेदारों और पहचान वालों के पास भेज दिया। जानकारी होने पर पीड़िता ने भिलाई नगर थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और फोन पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने दिल्ली रवाना होगी।

Search