भिलाई। मैत्री गार्डन में अब सफेद शेरों की संख्या बढकर 9 पहुंच गई है। गार्डन में डेढ़ महीने पहले जन्में सफेद टाइगर के तीन शावकों ने जन्म लिया था, जिसकी पहली तस्वीर अब सामने निकल कर आई है। मैत्री बाग में सफेद शेर रक्षा ने तीन शावकों को जन्म दिया है।
गार्डन प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले डेढ़ महीने पहले मादा बाघ रक्षा ने 3 नन्हे शावकों को जन्म दिया है। इनके पिता का नाम सुलतान है। इसके एक वर्ष पहले बाघिन रोमा ने भी एक नन्हे शाावक को जन्म दिया था, जिसका पिता भी सुलतान ही था। जन्में नन्हें शावकों को डाॅक्टर द्वारा अपनी निगरानी में रखा गया है और मेडिसिन के रूप में उन्हें विशेष विटामिनयुक्त दवाईयां दी जा रही है।
यहां बताना लाजिमी होगा कि 1997 में सफेद शेर का एक जोड़ा नंदन कानन चिड़ियाघर भुनेश्वर से मैत्री बाग लाया गया था। अनुकूल वातावरण और बेहतर रख-रखाव के कारण यहां सफेद बाघ की संख्या लगातार बढ़ रहा है। पूर्व के 6 शेरों और 3 नन्हें शावकों को मिलकर अब मैत्री बाग चिड़ियाघर में शेरों की कुल संख्या 9 हो गई है।







