Home » लूट और हत्या के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, 12 मोबाइल, स्कॉर्पियो व चाकू बरामद
दुर्ग-भिलाई

लूट और हत्या के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, 12 मोबाइल, स्कॉर्पियो व चाकू बरामद

दुर्ग । उतई थाना क्षेत्र में लूटपाट के दौरान युवक द्वारा विरोध करने पर धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर आरोपी फरार हो गए थे। घायल  युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है । इसमें एक अपचारी बालक भी शामिल है वही फरार 2 आरोपियों की पता-तलाश की जा रही है।

दरअसल 3 जुलाई को डुंडेरा मोरिद मेनरोड में एक युवक को कुछ आरोपियों ने लूटपाट करने की नीयत से रास्ता रोककर लूटपाट करने लगे, जिसका विरोध युवक राजकुमार यादव ने किया । आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट करते हुए पेचकश और चाकू से वार कर घायल कर युवक के पास रखे मोबाइल और कुछ नगदी रकम लूटकर फरार हो गए।

राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद घायल राजकुमार यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया था । इस दौरान पुलिस ने घायल से बयान लिया जिसने बताया कि उसके साथ स्कॉर्पियो सवार 6 से 7 लड़कों ने लूटपाट करते हुए धारदार हथियार से वार कर फरार हो गए। युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल के आसपास करीब 150 सीसीटीवी फुटेज और 1500 मोबाइल टॉवर लोकेशन खंगालने के बाद स्कॉर्पियो गाड़ी का नंबर की जानकारी निकाली गई और आरोपी लोकेश सारथी को पकड़कर पूछताछ करने पर अपने साथी राजकिशोर वैष्णव,उमेश टंडन, निखिल ठाकुर और एक अपचारी समेत दो अन्य लोगो के साथ मिलकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।

लूटपाट के दौरान युवक द्वारा विरोध करने पर चाकू और पेचकस से वार कर घायल कर फरार हो गए थे। इस घटना के बाद आरोपियों ने धौराभाठा में ट्रक ड्राइवर से भी लूटपाट की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किए थे। आरोपियों द्वारा गैग बनाकर लूटपाट करने की योजना बनाई, इस दौरान चार पहिया वाहन में डीजल डलवाने के लिए आरोपी निखिल ठाकुर ने अपनी मां के मोबाइल को 3 हजार में गिरवी रखकर आरोपी महाराजा देवार को दिया था और घटना के बाद आरोपी महाराजा देवार को ज्यादा पैसा देते थे।

ग्रामीण एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि लूटपाट के दौरान आरोपियों ने युवक पर चाकू और पेचकस से वार कर फरार हो गए थे, घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई । पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल टावर लोकेशन खंगालने के बाद 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक अपचारी बालक शामिल है। वहीं  इस मामले में दो अन्य फरार आरोपियों की पता-तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटपाट के 12 मोबाइल, स्कॉर्पियो वाहन और चाकू बरामद किया है।

Search

Archives