दुर्ग । जिला पुलिस ने कल रात एक विशेष अभियान चलाया और युवाओं को अवैध रूप से तम्बाखू युक्त हुक्का का सेवन कराने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की। मामले में कुल 7 आरोपियों के विरुद्ध कोटपा एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है। साथ ही अलग अलग स्थानों पर की गई इस कार्यवाही से 10 लाख रुपए के इलेक्ट्रानिक सिगरेट एवं हुक्का से संबंधित अवैध सामग्री बरामद कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दुर्ग SSP विजय अग्रवाल के निर्देश पर कल रात एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसमे सुपेला, भिलाई नगर, मोहन नगर थाना सहित स्मृतिनगर पुलिस चौकी में अलग अलग पुलिस टीम ने दबिश देकर उन पान दुकान, डेली निड्स की दुकान पर कार्यवाही की गई जो युवाओं को हुक्का बार की सामग्री उपलब्ध कराया करते थे। मामले में कुल 7 आरोपियों के विरूद्ध कोटपा एक्ट के अन्तर् अपराध धारा 4(क),21 (क) सिगरेट और अन्य तंबाखू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पाद प्रदाय एंव वितरण का विनियमन )का अपराध पंजीबद्ध के अलावा पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया है। आरोपियों के पास से लगभग 10 लाख रूपए के इलेक्ट्रानिक सिगरेट एवं हुक्का से संबंधित अवैध सामग्री अलग फ्लेवर का हुक्का तम्बाखू हुक्का पॉर्ट बरामद किया है।
दुर्ग शहर एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि जिले में पान दुकान और डेली निड्स के आड़ में अवैध रूप तम्बाखू युक्त हुक्का का सेवन कराएं जाने की जानकारी मिलने पर एक साथ विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापामार कार्यवाही की गई । इसमें मोहन नगर के एसएसडी डेली निड्स के संचालक रोहित जसवानी के पास से 3 लाख 52 हजार की सामग्री जप्त की है । भिलाई नगर के गुलेरी पान सिविक सेंटर के संचालक अंकित उपाध्याय के पास से हुक्का पीने की सामग्री जप्त की है, वहीं सुपेला के प्यूमेल डेली निड्स के संचालक के हरीश तलरेजा के पास से 2 लाख 50 हजार का हुक्का सामग्री जप्त की है। पुलिस ने 7 लोगो के खिलाफ कार्रवाई की है उनसे 10 लाख रुपए का हुक्का सामग्री बरामद की है।
0 आरोपी जिनके विरूद्ध की गई कार्रवाई
- रोहित जसवानी, 34 वर्ष सिंधी कालोनी दुर्ग
- अंकित उपाध्याय मैत्रीकुंज रिसाली नेवर्ड
- हरिश तलरेजा, नेहरू नगर सुपेला
- कैलाश धनकुटे 43 वर्ष मॉडल टाउन स्मृति नगर
- कैलाश बिसाई, 27 वर्ष कोहका सुपेला
- लक्ष्मीकांत दुबे, 53 वर्ष जुनवानी स्मृतिनगर
- लक्की चंदानी 42 वर्ष, कादम्बरी नगर दुर्ग







