Home » बोर्ड परीक्षा के तनाव में छात्रा ने मेट्रो ट्रैक पर लगाई छलांग
दिल्ली-एनसीआर

बोर्ड परीक्षा के तनाव में छात्रा ने मेट्रो ट्रैक पर लगाई छलांग

नईदिल्ली। द्वारका के सेक्टर-14 मेट्रो स्टेशन पर बोर्ड परीक्षा के तनाव में आकर दोपहर एक छात्रा ने मेट्रो ट्रैक पर छलांग लगा दी। छात्रा के ट्रैक पर कूदने पर स्टेशन परिसर में अफरा तफरी मच गई। घायल छात्रा के घुटने पर चोट लगी है।

सीआईएसएफ कर्मी उसे द्वारका स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस छात्रा से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है। मेट्रो पुलिस उपायुक्त का काम देख रहे भरत रेड्डी ने बताया कि कल दोपहर करीब 12.58 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-14 मेट्रो स्टेशन पर एक लड़क़ी ने मेट्रो ट्रैक पर कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जहां पता चला कि घायल छात्रा को पास के इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि ट्रैक पर कूदने से छात्रा घायल हो गई थी।

Search

Archives