नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। झंडेवालान मंदिर के पास एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 23 यात्री घायल हुए, दो घायलों की मौत हो गई। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के समय इस बस में 30 यात्री सवार थे।
यह भीषण दुर्घटना करोल बाग के हनुमान मंदिर चौक के पास हुई। देर रात दमकल विभाग को बस पलटने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर रवाना हो गईं। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को दिल्ली के करोल बाग इलाके के पास एक स्लीपर बस पलट गई। होदसे में 23 लोगों घायल हुए, इनमें से दो लोगों की जान चल गई।







