Home » दिल्ली-एनसीआर में ताबड़तोड़ छापामारी, नीरज बवाना समेत कई गैंगस्टरों पर शिकंजा
दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली-एनसीआर में ताबड़तोड़ छापामारी, नीरज बवाना समेत कई गैंगस्टरों पर शिकंजा

कैश और हथियार बरामद

नईदिल्ली । दिल्ली-एनसीआरऔर हरियाणा में कुख्यात आपराधिक गिरोहों के सदस्यों और सहयोगियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर छापामारी की गई। बताया गया कि पुलिस ने 58 जगहों पर छापामारी की है। छापेमारी टीम में 820 पुलिसकर्मी मौजूद थे।

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस की लगभग 40 टीमों ने कुख्यात गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया गिरोह, नीरज बवाना-राजेश बवाना गिरोह, जितेंद्र उर्फ गोगी गिरोह और काला जठेड़ी गिरोह के कई ठिकानों पर छापामारी की। पूरी रात पुलिस ने छापामारी की है। विशेष आयुक्त कानून व्यवस्था रवींद्र सिंह यादव ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस ने कई जगहों से भारी मात्रा में नकदी और कई हथियार बरामद किए हैं और कई अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की हैं।

बताया गया कि चार दिन पहले द्वारका थाना पुलिस ने दिल्ली और हरियाणा में 25 जगहों पर छापामारी कर कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू और विक्की टक्कर गिरोह के 26 लोगों को हिरासत में लिया था। जिनमें छह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

Search

Archives