Home » कहीं गिरेंगे ओले, तो कहीं होगी बर्फबारी, 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी, IMD का अपडेट
दिल्ली-एनसीआर

कहीं गिरेंगे ओले, तो कहीं होगी बर्फबारी, 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी, IMD का अपडेट

नई दिल्ली। फरवरी के आखिरी सप्ताह में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी तो रात के वक्त सर्दी का एहसास हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने देश 12 राज्यों में मध्य से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 3 दिन तक दक्षिण भारत के कई राज्यों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से आंधी-तूफान और तेज बारिश का असर देखने को मिल सकता है। वहीं, अगले चार दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, जिन राज्यों में बारिश की संभावना है, उसमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ और महाराष्ट्र शामिल हैं। 26 फरवरी तक ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी बादल बरस सकते हैं।

Search

Archives