दिल्ली-यूपी सहित मैदानी राज्यों में ठंड की दस्तक
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने देश के मौसम को लेकर एक बड़ा अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत उत्तर भारत में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी और भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे मैदानी राज्यों में सुबह और रात के समय गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय इलाकों जैसे लाहौल-स्पीति, चंबा और किन्नौर में कल रात से ही ताजा बर्फबारी का दौर जारी है, जिससे वहां का तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है।
मनाली, धर्मशाला और निचले इलाकों में हो रही बारिश
इसके साथ ही मनाली, धर्मशाला और निचले इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी रास्तों पर भूस्खलन का खतरा अत्यधिक बढ़ गया है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रा न करने और बेहद सतर्क रहने की सलाह दी है। भारी बर्फबारी के कारण कई महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग भी यातायात के लिए बाधित हो गए हैं। बारिश की आशंका कम है, वहीं, दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। विभाग ने बताया कि उत्तर, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में बारिश की संभावना कम है। मध्य, पूर्व और उत्तर-पूर्व के राज्यों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।







