Home » लोन के नाम पर ठगी, पति राज कुंद्रा के साथ शिल्पा शेट्टी भी मुश्किल में, 60 करोड़ फ्रॉड केस
दिल्ली-एनसीआर

लोन के नाम पर ठगी, पति राज कुंद्रा के साथ शिल्पा शेट्टी भी मुश्किल में, 60 करोड़ फ्रॉड केस

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके कारोबारी पति राज कुंद्रा पर एक बड़े धोखाधड़ी का आरोप लगा है। मुंबई के एक कारोबारी ने इन दोनों पर 60.4 करोड़ रुपये की ठगी का इल्जाम लगाया है। यह मामला उनकी अब बंद हो चुकी कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है।

मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (ईओडब्ल्यू) ने इस सिलसिले में शिल्पा, राज और एक अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कारोबारी दीपक कोठारी का दावा है कि यह रकम बिजनेस बढ़ाने के नाम पर ली गई, मगर इसका इस्तेमाल निजी खर्चों के लिए किया गया। पुलिस के मुताबिक, यह शिकायत जुहू पुलिस स्टेशन में पहले दर्ज की गई थी, जहां धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़ी धाराओं के तहत मामला लिखा गया। चूंकि रकम 10 करोड़ रुपये से ज्यादा थी, इसलिए अब इसकी जांच ईओडब्ल्यू को सौंप दी गई है।

 

Search

Archives