नई दिल्ली। आज विश्व जल दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को शुभकामनाएं दी और पानी को हमारा और हमारे ग्रह के भविष्य का आधार बताया। उन्होंने हर नागरिक से अपील की कि हर बूंद की कीमत समझें और जल का जिम्मेदारी से उपयोग करें।
जल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को शुभकामनाएं दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि पानी केवल जीवन का आधार नहीं, बल्कि हमारे ग्रह के भविष्य को आकार भी देता है। पीएम मोदी ने सभी लोगों से अपील की कि हर बूंद की कीमत समझना हमारी जिम्मेदारी है और इसे बचाना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आज का दिन उन लोगों को भी सलाम करने का अवसर है, जो सतत प्रथाओं, जागरूकता और संरक्षण के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।
Water sustains us and shapes our planet’s future.
On World Water Day, let us reaffirm our commitment to conserve every drop of water and use it responsibly. Today is also a day to appreciate those who engage in sustainable practices, promote awareness and nurture a culture of… pic.twitter.com/lG2WlOmYGD
— Narendra Modi (@narendramodi) March 22, 2026
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि विश्व जल दिवस पर आइए हम हर एक बूंद पानी को बचाने और जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने का संकल्प दोहराएं। उन्होंने जनता से अपील की कि जल का सुरक्षित, जिम्मेदारी और सतत तरीके से इस्तेमाल करें। पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में इस बात पर भी जोर दिया कि आज का दिन उन लोगों को सम्मानित करने का भी अवसर है, जो सतत् प्रथाओं को अपनाते हैं, जागरूकता फैलाते हैं और संरक्षण की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं।
22 मार्च को मनाया जाता है विश्व जल दिवस : बता दें कि विश्व जल दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों में पानी के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना और जल संरक्षण की आदतें बढ़ाना है। दुनिया में बहुत सारे लोग अभी भी साफ पानी और स्वच्छता के अभाव में जूझ रहे हैं और जल संसाधन लगातार घट रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र ने 1993 में यह दिन घोषित किया था ताकि-
- पानी का सही इस्तेमाल और संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके।
- लोग सतत जल प्रबंधन और स्वच्छता के महत्व को समझें।
- जल संकट और पानी से जुड़े पर्यावरणीय मुद्दों पर वैश्विक ध्यान खींचा जा सके।
- सरकारें और समाज मिलकर सभी के लिए सुरक्षित जल सुनिश्चित करने के उपाय करें।







