Home » ‘मजाक था’, बेंजामिन नेतन्याहू से कॉलेज पर बमबारी करने की अपील पर अमेरिकी छात्रा गिरफ्तार
दिल्ली-एनसीआर

‘मजाक था’, बेंजामिन नेतन्याहू से कॉलेज पर बमबारी करने की अपील पर अमेरिकी छात्रा गिरफ्तार

नई दिल्ली। फ्लोरिडा की एक यूनिवर्सिटी की छात्रा को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोप है कि छात्रा ने कथित तौर पर एक वार्डसएप् ग्रुप चैट में एक मैसेज पोस्ट किया था, जिसमें उसने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से अपने कॉलेज पर “बम गिराने” के लिए अपील की।

हालांकि, छात्रा ने अधिकारियों से कहा कि यह सिर्फ एक मजाक था, लेकिन अधिकारी इस धमकी को गंभीरता से लिया।एक रिपोर्ट के अनुसार, 23 वर्षीय छात्रा गैब्रिएला सल्डाना ने लगभग 215 छात्रों के एक व्हाट्सएप ग्रुप चैट में यह धमकी दी। छात्र विश्वविद्यालय के ओशन बैंक कन्वोकेशन सेंटर में शुक्रवार को होने वाले एक कार्यक्रम पर चर्चा कर रहे थे।

‘जान से मारने की धमकी दी’

वहीं, एनबीसी मियामी की एक रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तारी रिपोर्ट से पता चला कि उसने “शुक्रवार, 10 अप्रैल, 2026 को होने वाले एक निर्धारित कार्यक्रम के संबंध में एक वार्डसएप् ग्रुप चैट के जरिए लोगों को जान से मारने या शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी।”

रिपोर्ट में आगे कहा गया है, “प्रतिवादी ने ऐसा इस तरह से किया कि कोई अन्य व्यक्ति भी इसे देख सके और उसका इरादा इस धमकी को एक वास्तविक धमकी के रूप में प्रस्तुत करने का था।”

वार्डसएप चैट में क्या लिखा?

यह मैसेज बुधवार रात को एक चैट पर भेजा गया था, जिसमें कथित तौर पर लगभग 215 छात्र शामिल थे। उसने यह मैसेज तब भेजा, जब छात्र यूनिवर्सिटी के ओशन बैंक कन्वोकेशन सेंटर में होने वाले एक आगामी कार्यक्रम पर चर्चा कर रहे थे। साल्डाना के मैसेज में लिखा था, “नेतन्याहू क्या आप कृपया एफआईयू पर बम गिरा सकते हैं? अगले हफ्ते फाइनल एग्जाम हैं और मैं तैयार नहीं हूं।”

Search

Archives