Home » अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ : पाकिस्तान से आई हथियारों की खेप पकड़ाई, 23 अत्याधुनिक गन और 92 कारतूस जब्त, 9 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली-एनसीआर

अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ : पाकिस्तान से आई हथियारों की खेप पकड़ाई, 23 अत्याधुनिक गन और 92 कारतूस जब्त, 9 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है।  पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी  ISI के इशारे पर ड्रोन और बॉर्डर रूट के जरिए भारत लाई गई अत्याधुनिक हथियारों की खेप बरामद की है।

इस मामले में कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, बरामद हथियारों में जिगाना और ग्लॉक जैसी विदेशी पिस्टल शामिल हैं। कुल 23 अत्याधुनिक हथियार और 92 कारतूस जब्त किए गए हैं। इसके अलावा बिहार के मुंगेर में बने देसी हथियार भी बरामद हुए हैं।

जांच में सामने आया है कि यह हथियार दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और अन्य राज्यों के गैंगस्टर्स व असामाजिक तत्वों तक पहुंचाए जाने थे। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क के तार पाकिस्तान के हथियार सप्लायरों और ISI  से जुड़े हुए हैं।

बांग्लादेश में बैठा शाहबाज ऑपरेट कर रहा नेटवर्क :  इस पूरे मॉड्यूल को यूपी के खुर्जा का निवासी शाहबाज अंसारी संभाल रहा है। शाहबाज अंसारी, फिलहाल बांग्लादेश में है और वहीं से ऑपरेट कर रहा है। पुलिस के मुताबिक, शाहबाज का चाचा रेहान अंसारी भी शामिल हैं। रेहान दुबई में बैठा हुआ है।

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी आया था नाम :  शाहबाज अंसारी का नाम पहले पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी सामने आ चुका है। उस मामले में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर छूटकर वह बांग्लादेश फरार हो गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी नेपाल और पंजाब बॉर्डर के रास्ते हथियारों की सप्लाई करते थे। राहिल अंसारी, जो शाहबाज का कजिन है, भारत में हथियारों की खेप रिसीव करता था।

पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करेगी स्पेशल सेल : वहीं, दिल्ली के मौजपुर का निवासी फरदीन, यूपी के आजमगढ़ निवासी विशाल सिंघानिया और जौनपुर का अहमद इन हथियारों को आगे बेचने का काम करते थे। स्पेशल सेल अब पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

Search

Archives