Home » बर्तन और जेवर साफ करने का दिया झांसा, डेढ़ तोला सोने का चेन लेकर युवक हुआ फरार
छत्तीसगढ़

बर्तन और जेवर साफ करने का दिया झांसा, डेढ़ तोला सोने का चेन लेकर युवक हुआ फरार

मस्तूरी। बर्तन और जेवर साफ करने का झांसा देकर एक किसान को ठगी का शिकार बनाया गया है। इसकी शिकायत मस्तूरी थाना में की गई है।

थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण बैंक के पास रहने वाले भागवत सिंह खेती किसानी का काम करता है। सोमवार की सुबह उसके घर में एक युवक पहुंचा था। युवक की उम्र 30 साल के आसपास थी। उसने कहा कि बर्तन और जेवर साफ करता हूं। मै एक कंपनी से आया हूं। किसान ने उसे तांबा का लोटा लाकर दे दिया। उसने लोटे को साफ कर दिया। घर में काम करने वाले नौकर का चांदी का अंगूठी को भी साफ करके वापस कर दिया। इसके बाद उसे गले से सोने का चेन उतारकर साफ करने के लिए दे दिया। युवक ने चेन को डब्बे में रखा और हल्दी तथा गेरू रंग के साथ पानी डालकर मिला दिया और डब्बे को बंद कर वापस दे दिया। युवक ने कहा कि गरम कर लो साफ हो जाएगा। किसान डब्बा लेकर घर के अंदर चला गया और गरम करने लगा। इसके बाद डब्बे को खोलकर देखा तो किसान के होश उड़ गए। डब्बे के अंदर सोने का चेन नहीं था। किसान तुरंत दरवाजे के पास दौड़ा तो जेवर साफ करने वाला युवक वहां नहीं था। आसपास पता लगाया तो वह नहीं मिला। आरोपी डेढ़ तोले का चेन कीमत लगभग 60 हजार रूपए लेकर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात युवक के विरूद्ध धारा 318-4 भादवि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Search

Archives