Home » विधवा महिला की हत्या, खून से लथपथ मिली लाश, रिश्तेदार पर शक
छत्तीसगढ़

विधवा महिला की हत्या, खून से लथपथ मिली लाश, रिश्तेदार पर शक

कोरबा। जिले के ग्राम लैंगी में एक विधवा महिला की खून से लथपथ लाश मिली है। मृतका कंचन बाई (45) पिछले एक माह से मकान निर्माण का काम कर रही थी, उसी मकान में शव मिला है। पसान थाना क्षेत्र का मामला है।

ग्रामीणों ने बताया कि महिला अपने बड़े भाई के साले के साथ यहां आई थी, घटना के बाद वह गायब है। मितका के चेहरे में चोट के निशान भी मिले है, पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। ग्राम लैंगी निवासी धिरन धनुहार (60) के यहां मकान बन रहा है। कई मजदूर पिछले एक महीने से घर बनाने में जुटे थे, जिस दिन महिला की लाश मिली है, उस दिन काम पर कोई नहीं आया था। घटना वाले दिन मकान मालिक धीरन अपने परिवार के साथ रविवार को कहीं चला गया था और कंचन बाई अकेली घर में सो रही थी। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने धीरन के घर में कंचन बाई की खून से लतपथ लाश देखी।

Search

Archives