Home » चेन स्नेचिंग : शिक्षिका से सोने की चेन छीनकर बाइक सवार दो लुटेरे फरार, मामला दर्ज
छत्तीसगढ़

चेन स्नेचिंग : शिक्षिका से सोने की चेन छीनकर बाइक सवार दो लुटेरे फरार, मामला दर्ज

चांपा। थाना क्षेत्र अंतर्गत बिर्रा रोड रेलवे ओवरब्रिज के पास एक शिक्षिका से अज्ञात बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर सोने की चेन व लॉकेट छीनकर फरार हो गए। प्रार्थिया जोयलेन लकड़ा जोकि मनका पब्लिक स्कूल के पास जगदल्ला चांपा की निवासी है एवं शासकीय मिडिल स्कूल कोसमंदा में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है, उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

घटना 21 अप्रैल की रात लगभग 8.20 बजे की है, जब वे अपने पति बीएस लकड़ा के साथ बाइक से कोसमंदा एक शादी समारोह में जा रही थी। चांपा रेलवे ओवरब्रिज बिर्रा रोड पर पीछे से आए दो अज्ञात युवकों ने अचानक उनकी गर्दन पर झपट्टा मारते हुए सोने की चेन और लॉकेट छीन लिया और घटोली चौक की ओर भाग निकले। श्रीमती लकड़ा ने बताया कि छीने गए देवरात में 15,500 ग्राम वजनी चेन और 1,980 ग्राम की क्रॉस लॉकेट शामिल थी। जिनकी अनुमानित कीमत 90,000 रूपए है। चेन खीचने के दौरान उनके गले में चोट भी आई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 3-5 एवं 304-2 भादवि के तहत के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Search

Archives